फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को घुमाने ले गया था युवक, शादी की जिद की तो मार डाला, आरोपी ने उगला पूरा सच

Tue, 24 Sep 2019 08:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में नजीबाबाद से चार दिन पूर्व अपहृत युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही शादी करने की जिद करने पर की थी। प्रेमिका को युवक कोटद्वार घुमाने ले गया था। वहां दोनों में शादी करने को लेकर तकरार व गालीगलौज हो गई। प्रेमी ने पहले गला दबाने के बाद सिर में पत्थर मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी और फिर शव को कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर सड़क किनारे खाई में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमी को दबोच कर प्रेमिका का शव बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


सीओ महेश कुमार के मुताबिक मृतक युवती नजीबाबाद की हिमालयन कॉलोनी निवासी बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 19 सितंबर को वह लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुट गए, पर वह नहीं मिली। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने कोटद्वार जाने वाले मार्ग के सीसीटीवी केमरे खंगाले तो युवती नजीबाबाद थाने के गांव मडका निवासी 20 वर्षीय योगेश के साथ बाइक से जाती दिखाई दी। पुलिस ने समीपुर नहर के पास से योगेश को दबोच कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया।

यह भी पढ़ें: कॉलेज में प्यार, शादी और फिर बेरहमी से पत्नी की हत्या, पढ़ें सात साल की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में मिलते रहते थे। 19 सितंबर को वह युवती को बाइक से अपने साथ कोटद्वार घुमाने ले गया था। वहां दोनों होटल में भी रुके। इस दौरान दुगड्डा से पहले दुर्गा मंदिर पर गए। प्रसाद चढ़ाने के बाद वापस आते समय नदी के किनारे बाइक रोक कर नीचे जंगल में जाकर बातचीत करने लगे। इस दौरान युवती योगेश से शादी करने की जिद करने लगी। योगेश ने शादी करने से इंकार कर दिया। कहा कि वह कुछ करता नहीं है, तो शादी कैसे करे। योगेश के मुताबिक युवती उसके साथ गालीगलौज करने लगी। उसने युवती का गला दबा दिया व सिर में पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद युवती का पैर खींचकर शव सड़क किनारे खाई में डाल दिया। हत्या उसने शनिवार को की थी। हत्या करने के बाद बाइक से वह अपने घर आ गया था। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: पत्नी की बेवफाई के आगे जिंदगी की जंग हार गया फौजी, अस्पताल में 11वें दिन 'मौत'

योगेश ने बताया कि वह जब भी उससे मिलती थी, शादी करने की ही जिद करती थी। थाना प्रभारी संजय पांचाल के निर्देशन में आदर्शनगर चौकी प्रभारी यशवीर मलिक, एसआई पीके तेवतिया ने युवक की निशानदेही पर सोमवार की देर शाम युवती का शव बरामद कर लिया। युवती के पिता और भाई ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें