योगेश ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में मिलते रहते थे। 19 सितंबर को वह युवती को बाइक से अपने साथ कोटद्वार घुमाने ले गया था। वहां दोनों होटल में भी रुके। इस दौरान दुगड्डा से पहले दुर्गा मंदिर पर गए। प्रसाद चढ़ाने के बाद वापस आते समय नदी के किनारे बाइक रोक कर नीचे जंगल में जाकर बातचीत करने लगे। इस दौरान युवती योगेश से शादी करने की जिद करने लगी। योगेश ने शादी करने से इंकार कर दिया। कहा कि वह कुछ करता नहीं है, तो शादी कैसे करे। योगेश के मुताबिक युवती उसके साथ गालीगलौज करने लगी। उसने युवती का गला दबा दिया व सिर में पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद युवती का पैर खींचकर शव सड़क किनारे खाई में डाल दिया। हत्या उसने शनिवार को की थी। हत्या करने के बाद बाइक से वह अपने घर आ गया था।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: पत्नी की बेवफाई के आगे जिंदगी की जंग हार गया फौजी, अस्पताल में 11वें दिन 'मौत'
योगेश ने बताया कि वह जब भी उससे मिलती थी, शादी करने की ही जिद करती थी। थाना प्रभारी संजय पांचाल के निर्देशन में आदर्शनगर चौकी प्रभारी यशवीर मलिक, एसआई पीके तेवतिया ने युवक की निशानदेही पर सोमवार की देर शाम युवती का शव बरामद कर लिया। युवती के पिता और भाई ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/