फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सनसनीखेज वारदात: मेरठ के जंगेठी गांव में धारदार हथियार से काटी युवक की गर्दन, खेत में पड़ी मिली लाश

Mon, 22 Aug 2022 10:21 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Murder in Meerut : मेरठ में फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक की लाश एक ईंख के खेत में पड़ी मिली। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंचे सीओ व फॉरेंसिक टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Murder in Meerut : उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शाइना उर्फ सानिया की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि अब कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जंगेठी में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक का क्षत-विक्षत शव ईंख के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद सीओ दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव जंगेठी में ओमपाल की ट्यूवेल के पास ईंख के खेत के अंदर गांव के ही विपिन (32) उर्फ बाली की लाश मिली। सोमवार सुबह जब ओमपाल अपने खेत पर पहुंचे तो उन्हें विपिन का शव ईंख खेत में पड़ा मिला।इसके बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई और परिजन भी घटनास्थन पर पहुंचे। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच की।



विपिन के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि विपिन हाल में कुछ भी काम नहीं कर रहा था और वह परिवार के सदस्य से अलग दूसरे मकान में रहता था। रविवार की दोपहर से वह लापता था। विपिन की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जुर्म की ऐसी वारदात: जिसने हर किसी को चौंकाया, कातिल पिता ने उगले ऐसे राज, अफसर भी हैरान

विज्ञापन

पुलिस को मौके से जांच पड़ताल में नमकीन और शराब का खाली पव्वा भी मिला है। जहां पर शव मिला है, उसके आसपास ईंख की मेड़ भी टूटी पड़ी थी। हो सकता है कि हत्या से पहले साथ में शराब भी हो और फिर विपिन की हत्या कर दी हो। कंकरखेड़ा पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया गया कि मृतक युवक छह भाइयों में पांचवें नंबर का था।

यह भी पढ़ें: Meerut: तीन युवतियों के साथ नौ युवकों को पकड़ा, देह व्यापार की मिली थी सूचना, जानें पूरा मामला

सीओ दौराला आशीष शर्मा का कहना है कि युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके गर्दन पर गहरे घाव है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें