फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी के शक में पकड़े युवक को छुड़ाया, पुलिस टीम से धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
किठाैर थाना क्षेत्र की कलंदर बस्ती में रविवार शाम चोरी के एक मामले में दबिश देने गई पुलिस टीम और स्थानीय निवासियों के बीच जमकर टकराव हुआ। स्थिति इस कदर बिगड़ी कि भीड़ ने न केवल पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ा लिया, बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता भी की। इस दौरान महिलाओं ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिसकर्मियों के हाथों को दांतों से काटकर चोटिल कर दिया।
विज्ञापन


कलंदर बस्ती के निवासियों के अनुसार रविवार शाम किठाैर थाने की साइफन पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मी बस्ती में आबिद नामक युवक को पकड़ने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आबिद पर पहले से कुछ मामले दर्ज हैं और हाल ही में हुई एक चोरी की वारदात में शक के आधार पर पुलिस उसे हिरासत में लेने गई थी।

जैसे ही पुलिस ने आबिद को पकड़ा, उसके परिजनों और आसपास के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया और जबरन आबिद को पुलिस की गिरफ्त से
विज्ञापन


छुड़ा ले गए।

सीओ किठाैर प्रमोद कुमार ने मामले पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा थाना पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें