फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑटो में संरक्षित पशु लेकर जा रहे युवक को पकड़ा, बाद में भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में शुक्रवार शाम ऑटो में संरक्षित पशु लेकर जा रहे एक युवक को भाजपा नेताओं ने पकड़ लिया। बाद में युवक हाथ छुड़ाकर भाग गया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने हंगामा किया। लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और पशु को थाने में लाकर बांध दिया। भाजपा नेता ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महल गांव के रहने वाले भीम प्रधान तिरंगा गेट से होकर शास्त्रीनगर जा रहे थे। भीम प्रधान ने देखा कि एक संरक्षित पशु को ऑटो में बांधकर युवक चालक के साथ श्यामनगर की तरफ ले जा रहा है। भाजपा नेता किशोर पहाड़ी, रोहित गुप्ता ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया और पूछताछ की। इसी दौरान आसपास के लोग एकत्र हो गए। मौका पाकर युवक भाग निकला। अखिल भारतीय हिन्दु सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि लिसाड़ी गेट में संरक्षित पशुओं का कटान हो रहा है। जो संरक्षित पशु दूध देना डेरी पर बंद कर देती है। उनका कटान किया जा रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में गाय डेयरी की पाई गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें