फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिनों से लापता युवक का शव गंगनहर में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव फफूंड़ा से करीब बीस दिन पहले एक युवक लापता हो गया। उसका शव रविवार को धौलाना क्षेत्र से गुजर रही गंगनहर में सड़ी गली अवस्था में मिला। इसकी जानकारी पाकर परिजन पहुंचे और कार्रवाई किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव फफूंड़ा निवासी शिवम (22) पुत्र विनोद गाजियाबाद में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। लॉकडाउन के चलते वह घर लौट आया। वह बीती 18 जुलाई को घर से लापता हो गया। इस पर शिवम के पिता विनोद ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। हालांकि पुलिस को उसका सुराग नहीं लग सका। रविवार को हापुड़ के धौलाना क्षेत्र स्थित गंगनहर में सड़ा गला शव मिला। पुलिस ने उसे बाहर निकलवाकर जेब से मिले मोबाइल के आधार पर पहचान कराई। विनोद एवं परिजनों ने उसकी शनाख्त शिवम के रूप में की। थाना पुलिस के अनुसार परिजनों ने बिना कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें