फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से था लापता, नगर के नाले में पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। पुलिस चौकी बस स्टैंड के पास नाले में मंगलवार लोगों को एक युवक का शव दिखाई पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई। युवक मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोपहर के समय लोगों ने बताया कि नाले में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की। उस समय पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। जानकारी पर मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी कुछ लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने शव का हुलिया दिखाया तो लोगों ने युवक की पहचान मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद उर्फ शानू के रूप में की। बताया कि वह मजदूरी करता था और मिर्गी का मरीज था। बताया कि शानू चार दिन से लापता था। हालांकि परिजन किसी प्रकार की घटना से इंकार कर रहे हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक परिजन अगर तहरीर देते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें