फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई के दिन युवक ने की ऐसी करतूत, अफसर समेत हर कोई हैरान, पढ़ें- क्या है मामला

Thu, 27 Feb 2020 01:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शादी से एक दिन पहले सगाई वाले दिन एक युवक ने घिनौनी हरकत कर दी। युवक गांव की ही 55 साल की महिला को लिफ्ट देकर जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी युवक की शादी टूट गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। आरोपी द्वारा घिनौनी हरकत किए जाने को लेकर गांव और आसपास के लोगों में अलग-अलग चर्चाएं हैं। 

विज्ञापन


रोहटा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी रवि पांचाल की बुधवार को सगाई थी और बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के सिहानी गेट में उसकी बरात जानी तय थी। रवि के घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। बुधवार सुबह गांव की ही एक महिला रोहटा थाने पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि रवि उसको जबरन खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि मंगलवार को रवि अपनी शादी के कार्ड बांटकर आ रहा था। गांव के बाहर उसे महिला मिली और उसने उसे गांव में छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।

यह भी पढ़ें: कहीं सगाई तो कहीं शादी से चंद घंटों पहले टूटा रिश्ता, थाने में हुई मारपीट, पढ़िए- आखिर क्या है माजरा
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे युवक महिला को रसूलपुर मढ़ी रजबहे पर एक खेत में ले गया और उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि युवक ने किसी को इस बारे में किसी को भी कुछ न बताने की धमकी दी तथा उसका सिर जमीन में भी देकर मारा, जिससे वह घायल हो गई। बुधवार सुबह महिला थाने पर घायल अवस्था में पहुंची और युवक रवि पांचाल पुत्र सुरेश पांचाल के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें