फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंस्टाग्राम पर युवती को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव झिटकरी में एक युवती को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने से इलाके में तनाव फैल गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि धमकी देने वाला युवक दूसरे समुदाय का है। इस मामले में पुलिस भी सतर्क हो गई है।
पीड़िता पूजा त्यागी ने तहरीर में बताया कि चार फरवरी की सुबह उसे इंस्टाग्राम पर कासिम अंसारी 786 नामक अकाउंट से संदेश आया। संदेश में आरोपी ने 48 घंटे के भीतर हत्या करने की धमकी दी। जब पूजा ने पूछा कि वह उसे कैसे जानता है तो आरोपी ने उसके फोटो के साथ संदेश भेजकर कहा कि जब आदेश मिलेगा वह उसके घर जाकर उसे मार देगा। धमकी मिलने के बाद पीड़िता और उसके परिवार में दहशत हो गई। पीड़िता ने थाना सरधना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर आरोपी की पहचान की जा रही है। आरोपी की पहचान होने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें