मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी ऑफिस पर गांव के ही एक आरोपी पर अपनी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता का कहना है कि वह उनकी बेटी को आते-जाते परेशान करता है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने शिकायत पत्र के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बागपत रोड स्थित एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव का एक युवक अकसर उनकी बेटी को परेशान करता है। इस तरह काफी दिन से परेशान करता चला आ रहा है। पीड़ित ने बताया कि 23 अक्तूबर को उनकी बेटी सुबह खेत से चारा लेने के लिए गई थी। चारा लेकर बेटी वापस घर आ रही थी। आरोपी ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गया। युवती ने घर जाकर परिजनों को घर जाकर घटना की जानकारी दी। आरोपी ने अर्धनग्न होकर उनको अश्लील इशारे किए थे। पीड़ित ने आरोपी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।