मेरठ। लावड़ कस्बा निवासी महिला ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसका भतीजा 14 अगस्त को गांव में लग रहा मेला देखने गया था। जहां एक आरोपी अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। आरोप है कि आरोपी ने बिना वजह किशोर के साथ गली-गलौज कर दी थी। पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए हमला कर दिया था। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी मारपीट करने के बाद मौके से भाग गए थे। घटना की वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दी। एसएसपी ने पीड़ित को उचित कारवाई आश्वासन दिया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।