फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाॅल्ट के कारण जेल रोड पर 4 घंटे नहीं रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विवि उपकेंद्र क्षेत्र में पहले मरम्मत कार्यों के कारण बुधवार को बिजली गुल रही। इसके बाद 11 केवी की लाइन में फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। विद्युत लाइन पर पतंग का मांझा फंसने के कारण फाॅल्ट हो गया। कर्मचारियों ने मांझा हटाकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया। इसके बाद 11 केवी लाइन में फाॅल्ट के कारण जेल चुंगी, जेल रोड समेत कई इलाकों में बिजली नहीं रही। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। दोपहर 2 बजे के आस पास ही क्षेत्र में आपूर्ति सुचारू हो पाई। अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी ने बताया कि फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी, इसे ठीक कराकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें