सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव कक्केपुर निवासी संजू पुत्र रूपचंद्र के साथ गांव निवासी आरोपी वंश व शिवम ने मारपीट कर दी। मारपीट में वह घायल हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
संजू ने तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार की देर रात वह अपने बेटे संदीप को घेर में बुलाने गया था। वहां पहले से मौजूद आरोपियों की उससे किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बचाव में उसके बेटे को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। परिजन घायल अवस्था में थाने में लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ आशुतोष कुमार कर कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।