फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर भगाने छत पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर-4सी में छत पर चढ़े बंदर को भगाने पहुंचा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से झुलस गया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करंट से मकान में मौजूद अन्य सदस्य भी मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

शताब्दीनगर सेक्टर फोर 4सी में सुमित गुप्ता किराना की दुकान चलाते हैं। परिवार में उनका बडा बेटा निक्की उर्फ नोनी, पत्नी बुलबुल और बेटा काजू हैं। बुधवार को सुमित का बडा बेटा नोनी छत की रसोई में घुसे बंदर को भगाने पहुंचा था। बंदर भगाने के दौरान नोनी के हाथ में रखा वाइपर छत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे नोनी करंट की चपेट में आ गया। बारिश के कारण करंट पूरे मकान में दौड़ गया। इससे मकान में मौजूद सुमित की पत्नी बुलबुल, बेटा काजू और सुमित मामूली रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे पड़ोसियों ने नोनी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि युवक का उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें