फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंजिश में युवक को मारी गोली, मामला संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। आपसी विवाद में शनिवार को एक पक्ष के बाइक सवार युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक किसी तरह थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सामिक रिजवी ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम रिश्तेदारी से बाइक पर घर लौट रहा था। वह मामूरी चौराहे के पास पहुंचा तो गन्ने के खेत से निकले एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल सीधे थाने पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पिछले दो दिनों से रंजिश के चलते मारपीट चल रही थी। दोनों ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शनिवार को गोली चलने की घटना सामने आई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें