फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी लापता, युवक पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 24 मार्च को मंदिर में दर्शन के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आरोप लगाया कि गांव का ही नीरज उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें