फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक को बंधक बनाकर किया हमला, तीन उंंगली कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। नगर के किला बस स्टैंड पर एक युवक को बंधक बनाकर जबरन शराब पिलाने, पैसे न देने पर जातिसूचक गालियां देते हुए धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में युवक की तीन उंगलियां कट गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला कल्याण सिंह मोहल्ला ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल की रात उनका बेटा सनी घर पर था। तभी तिहाई मोहल्ले के प्रवीण, सोनू और रजत उनके बेटे को घर से बुलाकर किला बस स्टैंड की तरफ ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने सनी के साथ बैठकर शराब पी।आरोपियों ने उससे रुपयों की मांग की, सनी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर तीनों आरोपी उग्र हो गए और उसे गंदी-गंदी जातिसूचक गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर रजत ने अपनी जेब से धारदार हथियार निकालकर सनी पर हमला कर दिया। सनी ने जब खुद को बचाने का प्रयास किया, तो उसकी तीन उंगलियां गंभीर रूप से कट गईं और वह लहूलुहान हो गया।

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें