फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आईफोन खरीदने के नाम पर युवक से साढ़े 12 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी ठगी का ​शिकार समीर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी समीर पुत्र अलीहसन से फर्जी खरीदारी वेबसाइट द्वारा साढ़े 12 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने सरूरपुर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित समीर ने बताया कि बुधवार को उसने फेसबुक पर आईफोन का एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में आईफोन के रेट काफी कम थे। पीड़ित ने फेसबुक के माध्यम से आईफोन खरीदने के लिए बुक कर दिया। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। जिसमें आरोपी ने स्वयं को कंपनी का कर्मचारी बताकर डिलीवरी के नाम पर उससे साढ़े 12 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोपी के झांसे में आकर चार बार में यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर दिया। आरोपी उससे डिलीवरी के नाम पर दो हजार की मांग और करने लगा। पीड़ित ने मना किया तो आरोपी उसे धमकी देने लगा। पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो वह साइबर हेल्पलाइन और थाने में शिकायत दी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि साइबर क्राइम की टीम मामले की जांच कर रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें