सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर देवली खेड़ा निवासी मुस्तफा के साथ भूनी चौराहे पर ई रिक्शा में सवारी बैठाने को लेकर मारपीट कर दी। मारपीट में वह घायल हो गया। घायल पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मुस्तफा ने बताया कि वह बुधवार को वह भूनी चौराहे के पास ई रिक्शा में सवारी बैठा रहा है। इसी बीच गांव निवासी आरोपी ने इसका विरोध करते हुए उसके साथ गाली गलौज कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।संवाद