फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उधार दिए रुपये मांगने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
सरधना। घायल सुहेल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कालंद चुंगी क्षेत्र में उधार दिए रुपये वापस मांगने गए एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को घर के अंदर बंद कर बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कालंद चुंगी निवासी सुहेल पुत्र मूसा ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व मोहल्ले के एक युवक ने शादी का हवाला देकर उससे एक लाख रुपये उधार लिए थे और एक सप्ताह में वापस करने का वादा किया था लेकिन समयावधि बीतने के बाद भी उसने रुपये नहीं लौटाए। पीड़ित का आरोप है कि वह सोमवार देर शाम रुपये मांगने आरोपी के घर पहुंचा तो वहां विवाद हो गया। इसके बाद उसे घर के अंदर बंद कर लिया गया और मारपीट की गई। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। गंभीर रूप से घायल सुहेल किसी तरह थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे सीएचसी भेजकर मेडिकल कराया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें