रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव किनौनी में मेरठ से घर लौट रहे एक व्यक्ति पर रंजिश में हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने लाइसेंस पिस्टल की बट से मारपीट की। शोर शराबा सुनकर आसपास खड़े लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।किनौनी निवासी राजीव पुत्र लीलू ने बताया कि वह मंगलवार की देर रात मेरठ से गांव लौट रहा था जैसे ही गांव के बाहरी छोर पर पहुंचा तो पहले से खड़े अमित प्रधान पुत्र जिराज सिंह ने अपनी लायसेंसी पिस्टल से आतंकित कर रोक लिया। गाली गलौज करते हुए उसके साथ आए नीतू व ओमवीर, मोनू पुत्र भोपाल ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास खड़े लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओर आरोपियों के घरों पर दबिश दी लेकिन कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।