फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले मायके में पत्नी ने की थी मारपीट
विज्ञापन

दिसंबर 2023 में दो बच्चों की मां से की थी कोर्ट मैरिज
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर आंबेडकर पार्क निवासी रोहन (23) ने बृहस्पतिवार को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि उसकी पत्नी विवाद के चलते तीन माह पूर्व अपने मायके गांव मुरली पुर थाना मुंडाली चली गई थी। रोहन की मां ने बहू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ मवाना अभिषेक ने बताया कि पोस्टमार्टम में फंदा लगाकर जान देने की पुष्टि हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अब्दुल्लापुर निवासी संजय की तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी राजेश, दो बेटों रोहन और रवि के साथ रह रहा था। रोहन की मां राजेश ने भावनपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रोहन ने दिसंबर 2023 में थाना मुंडाली क्षेत्र की रहने वाली दो बच्चों की मां से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से उसकी पत्नी रोहन से तीन लाख रुपये और जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। रोहन ने इन्कार कर दिया था। इस पर उसकी पत्नी तीन माह पूर्व अपने मायके मुरलीपुर चली गई थी। मंगलवार को रोहन अपनी पत्नी के पास मुरलीपुर पहुंचा। आरोप है कि वहां उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट के बाद डायल 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाकर उसको धमकवाया था। मां का कहना है कि बृहस्पतिवार को रोहन घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पानी में मिला कर पिलाया था तेजाब
रोहन की मां राजेश ने आरोप लगाया कि कुछ माह पहले उनकी बहू ने पानी में तेजाब मिलाकर बेटे रोहन को पिलाया था। गंभीर हालत में उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। हालांकि उस दौरान रोहन की जान बच गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें