संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। गांव पांचली बुजुर्ग निवासी असद पुत्र फुरकान के साथ रंजिश के चलते आरोपी नजाकत, छुट्टन, असलम व जर्रार ने मारपीट की। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
फुरकान ने सरूरपुर थाने पर दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उसका बेटा असद घर के बाहर बैठा था। इसी बीच आरोपियों ने आकर उसके साथ गाली गलौज कर दी। जब उसके विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-