फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चीनी मांझे से बाइक सवार युवक की गर्दन कटी, 25 टांके लगे

विज्ञापन
चीनी मांझे की चपेट में आकर गर्दन काटने से घायल हुआ प्रवीण अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
- गांव काजीपुर से बेगमपुल आते समय हापुड़ रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन

- बाइक गिरने से पत्नी और बेटा भी हुए घायल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पुलिस चाहे जितने भी दावे कर ले, चीन के मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। सोमवार देर शाम भी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर बाइक सवार काजीपुर निवासी प्रवीण (35) गर्दन चीन के मांझे से कट गई। उसकी दो उंगली भी जख्मी हो गईं। बाइक से गिरने से उनकी पत्नी स्वाति और बेटा भी घायल हो गए। प्रवीण की गर्दन पर 25 टांके लगे हैं। उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर निवासी प्रवीण पुत्र ओमप्रकाश श्रमिक है। वह सोमवार को बाइक पर पत्नी स्वाति और सात साल के बेटे को लेकर खरीदारी के लिए बेगमपुल आ रहा था। उसने हेलमेट भी लगा रखा था। देर शाम करीब सात बजे जब वह हापुड़ रोड पर बस अड्डे और पेट्रोल पंप के बीच पहुंचा। तभी लिसाड़ीगेट की ओर से कटकर आई पतंग के चीनी मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया। मांझा हटाते समय उनके हाथ की दो उंगली जख्मी हो गईं।
विज्ञापन

इसी दौरान उनकी बाइक गिर गई। प्रवीण और उनकी पत्नी तथा बेटा भी गिरने से घायल हो गए। प्रवीण उठा तो गर्दन कटने से वह लहूलुहान हो गया। यह देख कर पत्नी स्वाति चीख पड़ी। राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे पास के ही मुस्कान अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी मिलने पर लिसाड़ीगेटी पुलिस ने अस्पताल में जाकर उनकी पत्नी से हादसे की जानकारी ली। परिजनों को इसकी सूचना दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मांझे से हादसा हुआ है। युवक की गर्दन कटी है। मुस्कान अस्पताल में उपचार चल रहा है। शहर में चीनी मांझे के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। इसे और सख्ती से चलाया जाएगा।
-
पहले भी हो चुके हैं हादसे
मेरठ। चीनी मांझे से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। गत छह जनवरी को मेडिकल थाना क्षेत्र में तेजगढ़ी चौराहे के पास चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण बाइक सवार सुहेल की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त नवाजिश भी हादसे में घायल हो गया। मांझे से उसकी नाक कट गई थी। दोनों शहर से मांझा ही खरीदकर बाइक से अपने गांव कमालपुर जा रहे थे।
सात जनवरी को लाल कुर्ती के घोसी मोहल्ला निवासी होमगार्ड आसिफ डयूटी से लौटते समय चीनी मांझे से घायल हो गया था। इसी मोहल्ला निवासी अब्दुल वाहिद सैफी की दो साल की बेटी इसरा चीनी मांझे से गर्दन कटने से गंभीर घायल हुई थी। मासूम बच्ची की गर्दन पर 15 टांके लगे थे।
विज्ञापन

दो फरवरी को मोहनपुरी के पास चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। लालकुर्ती निवासी अविनाश का चेहरा और उसके छोटे भाई युवराज का हाथ चीनी मांझे की चपेट में आकर कटा। अविनाश के चेहरे पर 12 टांके आए हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें