फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नए साल पर दहशत फैलाने के लिए युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह जाकिर कॉलोनी निवासी आरिफ व शोएब के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। इसके बाद देर शाम शोएब ने पिस्टल से आरिफ के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने शोएब को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल व एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शोएब ने नववर्ष पर दहशत फैलाने के लिए उसने फायरिंग की थी।
विज्ञापन

जाकिर कॉलोनी निवासी आरिफ की किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर कहासुनी हो गई थी। उस वक्त मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। आरोप है कि शोएब शाम के समय आरिफ के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद शोएब ने अवैध पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलते ही कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। घटना आरिफ के पड़ोसी छोटू के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोएब ने छोटू के घर से जबरन डीवीआर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात शोएब को पकड़ लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस पूछताछ में शोएब ने बताया कि नए साल पर क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए उसने फायरिंग की थी। जाकिर कॉलोनी चौकी प्रभारी अमित मलिक की तहरीर पर पुलिस ने शोएब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को शोएब को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें