फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुआ के घर रह रहे युवक को गोली मारी, गंभीर घायल

विज्ञापन
खरखौदा के गांव बिजौली में गोली लगने से घायल युवक अस्पताल में इलाज करता हुआ (परिजन)
विज्ञापन
गांव बिजौली में रह रहा बुलंदशहर निवासी सचिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (मेरठ)। क्षेत्र के गांव बिजौली में बुधवार रात निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे घूमने आए सचिन से गांव के ही तीन लोगों ने मारपीट की और बाद में गोली मार दी। पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल पक्ष की ओर से तीन लोगों का नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
गांव बिजौली निवासी जॉनी पुत्र राजवीर के अनुसार उसका ममेरा भाई सचिन पुत्र कालू निवासी गांव बड्ढा थाना स्याना बुलंदशहर कई दिन से बिजौली में आया हुआ है। बुधवार की रात जॉनी व सचिन दोनों खाना खाकर निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे किनारे घूमने गए थे। मौके पर पहुंचे गांव के ही प्रिंस ठाकुर, प्रशांत व हर्ष ने सचिन के साथ मारपीट की। इसके बाद प्रिंस ने तमंचे से सचिन को गोली मार दी। गोली सचिन के दाएं घुटने के पास लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में जॉनी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग का मामला मान रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि गांव में पूछताछ करने के बाद पता चला कि सचिन अपनी बुआ के यहां काफी समय से रह रहा है। उसका प्रिंस पक्ष की किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कई बार सचिन का विरोध भी किया गया लेकिन वह नहीं माना तो बुधवार रात मौका देखकर प्रिंस ने अपने दो साथियों के साथ उसके साथ मारपीट की और फिर उसे गोली मार दी।

घायल पक्ष की ओर से तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ, किठौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें