फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में गंगा में कूदा युवक, घर पर दी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह में गंगा में कूदा युवक, घर पर दी सूचना
विज्ञापन

हस्तिनापुर। बिजनौर जिले की चांदपुर तहसील के समीप नाईपूरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने घरेलू कलह में मंगलवार देर रात भीकुंड के गंगा पुल से संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में छलांग लगा दी। उसने गंगा में कूदने से पहले परिवार वालों को फोन कर आत्महत्या करने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को पुल पर उस की चादर व चप्पल रखी मिली। जिन्हें देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से देर रात तक युवक की गंगा में तलाश की गई, परंतु उसका कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन

बिजनौर के चांदपुर तहसील के नजदीक नाईपूरा गांव निवासी कपिल उर्फ सहदेव (22) पुत्र हुकम सिंह ने घरेलू कलह के चलते मंगलवार रात लगभग नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में भीकुंड गंगा पुल से कूद गया। परिजनों के अनुसार, उसने गंगा में कूदने से पहले फोन करते हुए कहा कि वह गंगा पुल से कूदकर आत्महत्या कर रहा है और फोन काट दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों को भीकुंड गंगा पुल के बीचोबीच उसकी चादर और चप्पल रखी मिली। जिन्हें देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। घरेलू कलह के चलते वह मंगलवार शाम घर से निकल गया। मामला बिजनौर जिले का होने के कारण मामले की सूचना पुल पर तैनात चांदपुर थाना प्रभारी को दी गई। पुल पर तैनात पुलिसकर्मी भी परिजनों के साथ रात तक गंगा में युवक की तलाश में लगे रहे, परंतु कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें