उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शुक्रवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने मानवता को तार तार कर दिया। यहां एक युवक ने खुद को आग लगा ली और फिर बाजार की ओर दौड़ पड़ा। इस दौरान उसे जिसने भी देखा वह कांप उठा। आनन फानन में उसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
ये है मामला
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम की डबल स्टोरी निवासी सफाई कर्मी राहुल ने शुक्रवार दोपहर में खुद को आग लगा ली। आग लगाने पर वह मार्केट की ओर दौड़ने लगा। जैसे ही चिल्लाया तो लोग उसे देखकर हैरान रह गए। इस दौरान वह करीब 20 मिनट तक ऐसे ही पड़ा रहा और फिर लोगों ने पानी और दूध डालकर आग पर काबू पाया। बड़ी बात यह है कि फोन करने के बावजूद भी एंबेलेंस नहीं पहुंची। बाद में आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशा में था। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/