बहसूमा। घरेलू कलह और शराब का नशा बुधवार को एक युवक पर भारी पड़ गया। समसपुर निवासी सुनील का पत्नी से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि तनाव में उसने शराब के ठेके पर जाकर शराब पी और नशे में धुत होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। तेज धूप में बेसुध पड़े युवक को राहगीरों ने मृत समझ लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाया और परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। इसके चलते उसने शराब पी ली थी। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि पारिवारिक तनाव में शराब का सहारा लेना जानलेवा हो सकता है। नशे की हालत में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।