फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, मौके पर पहुंची पुलिस

Thu, 17 Sep 2020 03:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बिजली का करंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में लिसाड़ीगेट के हुमायूंनगर में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। युवक को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लिसाड़ीगेट के हुमायूंनगर निवासी आमिर (24 वर्ष) पुत्र रशीद सैफी कि हापुड़ रोड पर जमुनानगर में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। गुरुवार को आमिर अपने घर की छत पर कूलर चलाने के लिए वायर जोड़ रहा था। इस दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट से युवक झुलस गया। युवक के करंट की चपेट में आने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। 

वहीं अस्पताल में युवक की मौत हुई तो घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही लिसाड़ीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस से कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं। जिसके बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुल गया प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का राज, दोस्त ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम, ये थी बड़ी वजह

इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट प्रशांत कपिल का कहना है कि युवक का पिता सऊदी में रहता है। परिवार के लोगों ने कार्रवाई से इनकार किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें