फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में आम एकत्र करने गई किशोरी की सर्प दंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। नित्यानंदपुर में बाग में आम एकत्र करने गई किशोरी जोया की सांप के डसने से मौत हो गई। परिजनों द्वारा झांड-फूंक के काफी प्रयास किए, इसके बाद भी किशोरी को नहीं बचा पाए। किसी कानूनी कार्रवाई के बगैर की किशोरी को बृहस्पतिवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। नित्यानंदपुर निवासी शाहनावाज किसी काम से बाहर गया था। इसके चलते उसकी 17 वर्षीय बेटी जोया अपने बाग में आम एकत्र करने के लिए चली गई। जब वह आम एकत्र कर रही थी तो उसी समय सर्प ने जोया को डस लिया, जिससे जोया बेसुध हो गई। तभी वहां काम कर रहे अन्य लोग पहुंचे। सूचना पर परिजन भी बाग में पहुंचे और किशोरी की जान बचाने के लिए क्षेत्र के अलावा कई अन्य जगहों पर झाड़-फूंक कराई, लेकिन जोया की जान नहीं बच सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें