फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ में पहली बार 22 को होगी डोपिंग जागरूकता पर कार्यशाला

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पत्रकारवार्ता में डोपिंग कार्यशाला की जानकारी देते पदाधिकारी
विज्ञापन
नाडा के विशेषज्ञ देंगे नियमों की जानकारी, जिला पैरा संघ के पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी
विज्ञापन

जिला पैरा खेल संघ की ओर से कराया जा रहा है आयोजन
फोटो समाचार
मेरठ। खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार डोपिंग के मामले बढ़ रहे हैं। खिलाड़ियों को जानकारी तक नहीं होती और वह इसके शिकार हो जाते हैं। इन्हीं को लेकर जिला पैरा संघ और जिला ओलंपिक संघ की ओर से 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली बार मेरठ में डोपिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नाडा के विशेषज्ञ बच्चों को डोपिंग के प्रति जागरूक करेंगे और इसकी जानकारी देंगे।
यह बातें जिला पैरा खेल संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, आरएसओ जितेंद्र यादव व पूर्व आरएसओ जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रेम कुमार ने शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। अश्वनी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली बार इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय रहेंगे। इसके अलावा एंटी डोपिंग एजेंसी के विशेषज्ञ भी कार्यशाला में शामिल होंगे और डोपिंग में प्रतिबंधित दवा, इसके दुष्प्रभाव और अन्य नियमों की जानकारी खिलाड़ियों व कोच को देंगे। कार्यशाला चैंबर ऑफ कॉमर्स बॉम्बे बाजार में मंगलवार दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सभी खेलों से जुड़े खिलाड़ी व उनके कोच भी शामिल हो सकेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य खेलों में ड्रग्स और डोपिंग नेटवर्क पर पूरी तरह लगाम लगाना है। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों के द्वारा एथलीटों की शिक्षा में खिलाड़ियों को यह समझाना कि अनजाने में ली गई दवाएं या गलत सप्लिमेंट्स भी उन्हें डोप टेस्ट में पॉजिटिव ला सकते हैं। इस मौके पर जिला पैरा खेल संघ के सचिव गौरव त्यागी, सिकोड से अनुराग त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें