वैष्णों देवी दर्शन को गए परिवार के साथ हादसे में महिला की मौत के बाद शोकग्रस्त परिवार के लोग। (
मवाना (मेरठ)। मोहल्ला तिहाई निवासी अमित वर्मा अपनी पत्नी, बेटी और साढू व साली के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा गए थे। लौटते वक्त प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से उनकी पत्नी व साली की मौत हो गई। बुधवार को जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक छा गया।
मोहल्ला तिहाई निवासी अशोक वर्मा ने बताया कि सोमवार की दोपहर उनका पुत्र अमित वर्मा (40) अपनी पत्नी नीरा (35) और बेटी विधि वर्मा (10) के साथ घर से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए निकले थे। अमित वर्मा के साथ खेकड़ा बागपत निवासी अमित का साढू व साली भी गए थे। इनकी सोमवार को शाम के समय दिल्ली से ट्रेन थी। बताया गया कि दर्शन कर लौटते समय प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से सभी लोग घायल हो गए। इसमें पत्नी नीरा वर्मा और साली चांदनी की मौत हो गई। जबकि अमित वर्मा और उनकी बेटी विधि वर्मा घायल हो गए।
अशोक वर्मा ने बताया कि मंगलवार को कई बार कॉल की, लेकिन कॉल नहीं मिल सकी थी। बुधवार को घटना की जानकारी अमित वर्मा ने फोन पर दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अमित वर्मा बिबिया वाले मंदिर के पास सुनार की दुकान करते हैं, जबकि पिता अशोक वर्मा की चाट की दुकान है।
वैष्णों देवी दर्शन को गए परिवार के साथ हादसे में महिला की मौत के बाद शोकग्रस्त परिवार के लोग। (
वैष्णों देवी दर्शन को गए परिवार के साथ हादसे में महिला की मौत के बाद शोकग्रस्त परिवार के लोग। (