फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में गंग नहर में कूदी महिला को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। घरेलू कलह और बच्चों के उत्पीड़न से त्रस्त होकर खिर्वा जलालपुर निवासी 48 वर्षीय चंद्रावती ने सरधना गंग नहर पुल के पास आंखों पर पट्टी बांधकर नहर में कूद गई।स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

लगभग पांच वर्ष पहले बीमारी के कारण चंद्रावती के पति राजू की मौत हो गई थी। इसके बाद से उनके बेटे और बहू उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे हैं। उत्पीड़न से तंग आकर चंद्रावती ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। उन्होंने बताया कि नहर के पानी को देखकर उन्हें डर लगा, इसलिए आंखों पर पट्टी बांधकर नहर में कूदने का फैसला किया। घटना के समय सरधना पुल के पास मौजूद लोगों ने चंद्रावती को नहर में कूदते देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सरधना थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने महिला की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा। इसके बाद महिला को समझा-बुझाकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें