मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी महिला को उसके वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीओ कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी 11 वर्ष पूर्व बुलंदशहर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। महिला के अनुसार पति काम के सिलसिले में ज्यादातर बाहर रहते थे। इसी बीच एक युवक से महिला की जान पहचान हो गई थी। आरोपी युवक ने महिला से शादी करने के लिए कहा था। शादी का झांसा देकर आरोपी ने संबंध बनाए और उसकी वीडियो बना ली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच होगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।