फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत की मेढ़ काटने के विवाद में गोली लगने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव सेतकुआं का मामला, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव सेतकुआं में खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मेढ़ काटने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर फायरिंग की, जिसमें पैर में गोली लगने से महिला घायल हो गई। घायल पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी तेजपाल पुत्र केहर सिंह के अनुसार उसकी कृषि भूमि के बराबर में ही पड़ोसी हरीश पुत्र जयकरण का खेत है। तेजपाल के अनुसार शुक्रवार सुबह पड़ोसी खेत स्वामी हरीश ने अंशुल पुत्र बॉबी, दीपांशु पुत्र बॉबी व बॉबी पुत्र जयकरण के साथ मिलकर उसके खेत की मेढ़ काट दी। सूचना के बाद तेजपाल अपने परिजनों के साथ खेत पर पहुंचा और उसने मेढ़ काटने का विरोध किया तो सभी लोग वहां से भाग गए।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद सभी लोग अवैध व लाइसेंसी असलहा लेकर उसके मकान पर पहुंचे और फायरिंग कर दी। एक गोली उसकी पत्नी रामवती के पैर में लगी। फावड़ा लगने से बीचबचाव करने आई पौत्री मोनिका भी घायल हो गई। पीड़ित ने सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी खेत स्वामी उससे रंजिश रखता है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने घायल महिला को खरखौदा सीएचसी पर भर्ती कराया। बाद में महिला के परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि फायरिंग से महिला के घायल होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें