फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को सांप ने डसा, झाड़ फूंक कराने मेें जुटे परिजन

Sat, 30 Aug 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव गढ़वावाला निवासी अनीता पत्नी धर्मपाल शुक्रवार को अपने घर में काम कर रही थी। इसी बीच घर में छिपे सांप ने महिला को डस लिया। पता लगने पर परिजन पहले महिला को कासमपुर गढ़ी में निजी चिकित्सक के यहां ले गए। इसके बाद शेरकोट क्षेत्र के एक झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए। बताया गया कि हालत में सुधार होने पर महिला फिलहाल घर पर है।
विज्ञापन

झाड़-फूंक के चक्कर में जा सकती है जान : सर्पदंश पीड़ित अनीता की पुत्री को 28 जून को सांप ने डस लिया था। परिजन उसे झाड़-फूंक करने वालों के पास ले गए। इससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बावजूद परिजन अनीता को भी सरकारी अस्पताल नहीं लेकर गए।
वे उसे झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए। चिकित्सक सर्वेश निराला का कहना है कि यदि किसी को सांप डस ले तो घबराएं नहीं बल्कि तत्काल रोगी को नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाएं। रोगी को एंटी स्नेक वेनम लगाकर उपचार कर जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें