वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति कृष्णपाल और देवर संजू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि कृष्णपाल और संजू दोनों शराब पीते थे और उसकी बेटी को परेशान करते थे। कोतवाल का कहना है कि आरोपी का चालान कर दिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
रातभर शव को लेकर इधर से उधर घूमता रहा पति
कोतवाल ने बताया कि आरोपी पति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सुनीता के फांसी लगाने के बाद पति उसे लेकर शामली के एक अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद वह शव को लेकर गांव में पहुंचा तो वहां लोगों की भीड़ देखकर वह डर गया और घर पर शव ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर पर पहुंचा, लेकिन वहां भी उसे मौका नहीं मिला। इसके बाद उसने काबड़ौत पुल के निकट श्मशान घाट में ले जाकर अंतिम संस्कार करने का मन बनाया। लेकिन श्मशान घाट पहुंचने से पहले ही वह पुलिस की पकड़ में आ गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/