फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: महिला ने दो बच्चों समेत जहरीला दूध पीकर की आत्महत्या, पति ने की थी बेटे की पिटाई

Sun, 15 Jul 2018 09:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला की नाक में पहने जाने वाली सोने की लौंग खो जाने का गुस्सा पति ने अपने पांच साल के बेटे पर उतारा और उसे थप्पड़ मार दिया। बेटे की पिटाई महिला से बर्दाश्त नहीं हुई और गुस्से में उसने दूध में जहर मिलाकर पहले अपने दो बच्चों को पिलाया और फिर खुद भी पी लिया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर किया गया, जहां तीनों की मौत हो गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। थाना जनकपुरी क्षेत्र के ग्राम हरैटी में शनिवार को हुई।

सोनू उर्फ डैन की पत्नी लता (32) की नाक की लौंग उसके पांच वर्षीय बेटे अभिषेक से कहीं खो गई। पूरे घर में तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। इस पर नाराज होकर पिता ने बच्चे की पिटाई कर दी, इसको लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन


शाम को सोनू अपने काम पर चला गया, जिसके बाद लता ने दूध गर्म किया और उसमें कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया। उसने सबसे पहले अपने बड़े बेटे अभिषेक (5 वर्ष) को दूध पिलाने का प्रयास किया, उसने दूध पीने से मना कर दिया और रोते हुए घर से बाहर चला गया।
Trending Videos
विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लता ने दूसरे बेटे अभिजीत (3 ) और तीसरे बेटे वंश (डेढ़ वर्ष) को दूध पिलाकर खुद भी जहरीला दूध पी लिया। 

कुछ देर बाद ही तीनों को उल्टियां शुरू हो गईं। पड़ोसियों ने उसके पति को सूचना दी और उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। देहरादून में उपचार के दौरान शनिवार रात में ही लता ने दम तोड़ दिया।

रविवार सुबह दोनों बच्चों की भी मौत हो गई। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि महिला ने किसी बात को लेकर नाराजगी के चलते बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। जिसमें तीनों की मौत हो गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें