खरखौदा। हापुड़ रोड स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी के सामने शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने शराब की बोतलें फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। मामले में तहरीर दी गई थी। शनिवार को पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हापुड़ रोड पर बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र में पीएसी 44वीं वाहिनी के सामने धार्मिक स्थल है। शुक्रवार रात करीब 12.20 बजे किसी ने शराब बोतलें फेंकनी शुरू कर दी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो दो युवक स्कूटी पर सवार होकर गाली गलौज करते फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।