फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक हफ्ते बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

मेरठ। बीते एक सप्ताह में पहली बार बृहस्पतिवार रात आई रिपोर्ट में कोरोना के 6 मरीज मिलने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
31 मई तक जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 27 और कुल मरीजों की संख्या 433 थी। जून माह की शुरुआत से ही शहर में कोरोना वायरस की स्थिति भयावह होती चली गई। 18 जून तक जिले में प्रशासन के रिकॉर्ड के अनुसार मरने वालों की संख्या 56 पहुंच गई और संक्रमित मरीजों की संख्या 634। जून माह के 18 दिनों में 29 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मेरठ में मौत हुई और 201 नए मरीज मिले। जबकि कई ऐसी मौत हैं जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं किया। यह वो लोग हैं, जो मेरठ के रहने वाले नहीं थे और मेरठ में उनकी मौत हुई। पिछले 12 दिनों में बृहस्पतिवार को सबसे कम एक मौत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें