मेरठ..कंवलजीत..कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी शुरू बेगमपुल पर पुलिस ने लगवाया वाचिंग टावर......संव
मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में पांच वाच टावर लगाए जाएंगे। शनिवार देर रात बेगमपुल पर नगर निगम ने एक वाच टावर लगा दिया। इस टावर से कांवड़ यात्रा पर निगरानी रखी जाएगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया की आगामी दिनों में नेशनल हाईवे-58 व रुड़की रोड पर हरिद्वार से कांवड़ियों का आना शुरू हो जाएगा। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले में पांच वॉच टावर की व्यवस्था की गई है। इसमें बेगमपुल, सरधना चौकी, भोला झाल, पल्लवपुरम और दौराला मुख्य रूप से हैं। वॉच टावर पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे व पुलिस कर्मी की तैनाती रहेगी। वॉच टावर से 24 घंटे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। संवाद
मेरठ..कंवलजीत..कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी शुरू बेगमपुल पर पुलिस ने लगवाया वाचिंग टावर......संव