परीक्षितगढ़। रंजिश के चलते सात माह पूर्व नगर के मौहल्ला पूठी दरवाजा में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले 25 हजार ईनामी मोनू को थाना पुलिस ने गंगानगर से गिरफ्तार कर लिया।
दो फरवरी को मौहल्ला पूठी दरवाजा निवासी गौरव, अभिषेक पर दूसरे पक्ष के रामनगर निवासी लीले, मोनू, नितिन धामा, प्रियांशु पुत्र अमित ने रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया था। गौरव व अभिषेक बाल बाल बचे थे। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस नितिन धामा, लीले, प्रियांशु को पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि मोनू पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। एसएसपी के आदेश पर मोनू पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोनू को गंगानगर मेरठ के नवकार वाटिका से गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। संवाद