फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुरलीपुर में ग्रामीण ने फंदे से लटककर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर में शुक्रवार दोपहर ग्रामीण प्रेमचंद (42) ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। इसका जवाब परिजन नहीं दे रहे है।
शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे परिजनों ने प्रेमचंद का शव घर में पंखे से लटका देखा। उन्होंने तत्काल मुंडाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा भरा। परिजनों ने इस मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। प्रेमचंद की आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मातम
मृतक प्रेमचंद अपने पीछे पत्नी सीमा, बेटा यश और बेटी खुशी को छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के श्मशान घाट पर प्रेमचंद का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें