फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नकली यूरिया व सल्फर से भरी गाड़ी पकड़ी

विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में गाड़ी में भरा नकली यूरिया। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में शुक्रवार शाम बाहरी छोर पर अपर जिला कृषि अधिकारी ओमपाल चौधरी ने टीम सहित छापा मारकर नकली यूरिया और सल्फर से लदी एक पिकअप गाड़ी पकड़ ली। कार्रवाई की भनक लगते ही चालक और मालिक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए। अपर जिला कृषि अधिकारी ने बरामद यूरिया व सल्फर की सैंपलिंग कर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अपर जिला कृषि अधिकारी ने पिकअप गाड़ी में लदा हुआ यूरिया पकड़ा है। 18 जून को छापा मारकर गांव पूठखास से नकली पेस्टिसाइड और यूरिया बरामद किए गए थे। शुक्रवार को हर्रा में यूरिया पकड़ा है। उसके तार भी इसी घटना से जुड़े हुए हैं। इस संबंध में अपर जिला कृषि अधिकारी ओमपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया माल नकली प्रतीत हो रहा है। नमूना भरकर जांच के लिए लैब भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें