फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में दो मंजिला मकान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। बरसात के कारण कस्बे के वार्ड पांच में चार दिन पहले ऊपर के कमरे की छत गिरी। सोमवार को आई तेज बरसात से नीचे के कमरे की छत भी गिर गई। शुक्र रहा मकान गिरने की आशंका के चलते परिवार पहले ही बाहर निकल गया था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर पांच निवासी सोनू पुत्र जरीफ का छोटे से प्लॉट में दो मंजिला मकान था। जिसमें एक कमरा नीचे तथा दूसरा कमरा ऊपर की मंजिल पर था। चार दिन पहले हुई बरसात में ऊपर के कमरे की कच्ची छत गिर गई थी। उसका मलबा भी छत पर ही पड़ा था। सोमवार को क्षेत्र में फिर तेज बरसात आई तथा नीचे की मंजिल की छत भी भरभरा कर गिर गई। जैसे ही बरसात शुरू हुई मकान की छत टपकने लगी तो परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल गए थे। समय रहते यदि परिवार के लोग बाहर न निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें