फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी जोरदार टक्कर, किसान घायल, आरोपी फरार

Sun, 02 Sep 2018 07:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल ट्रेक्टर चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ बिजनौर मार्ग पर गणेशपुर गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत पर जा रहे किसान को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर कई पलटी खाता हुआ सड़क किनारे जाकर गिर गया। जिससे किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया। लोगों ने घायल हालत में किसान को बामुश्किल ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। युवक को गंभीर हालत में मेरठ के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया, जबकि ट्रक को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है। 

विज्ञापन


 

दुर्घटना में घायल रीनू पुत्र सुरेश निवासी गणेशपुर अपने खेत पर ट्रैक्टर ट्राली लेकर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जा रहा था। जब वह रजवाहे से आगे पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे सीमेंट से लदे 20 टायर ट्रक एचआर 63 ए 9644 ने ओवरटेक करने की जल्दी में ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर कई पलटी खाता हुआ सड़क किनारे जा गिरा। जिसके नीचे ट्रैक्टर पर सवार रीनू दब गया।

 
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर फरार

टक्कर के बाद पलटा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने घायलावस्था में ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। जब तक ट्रक चालक भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे भागकर पकडने का प्रयास किया, परंतु वह ट्रक छोड़कर भाग लिया। घायल अवस्था में रीनू को मेरठ के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के पश्चात भी पुलिस काफी समय बाद घटना स्थल पर पहुंची। जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाना पर तहरीर दी है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें