सरूरपुर। गांव मैनापूठी में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक। संवाद
सरूरपुर। गांव मैनापूठी में बिनौली-सरधना रोड पर एक बैगास से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया। मकान में सो रहे परिवार के पांच सदस्य बाल-बाल बच गए। जबकि हादसे में एक महिला व चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
बिजनौर निवासी श्रीराम दौराला शुगर मिल से बैगास लादकर बड़ौत की ओर जा रहा था। रात करीब 2:30 बजे वह गांव मैनापूठी पहुंचा तो मोड़ पर वह ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक ब्रह्मपाल शर्मा के मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। ट्रक की टक्कर से पूरा मकान जोरदार झटके के साथ हिल गया। मकान की छत पर सो रही सुमन मामूली रूप से घायल हो गई। वहीं दो बेटों रोहित व सोहित ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के अंदर फंसे चालक को खिड़की को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मकान में ट्रक की टक्कर लगी तो सहमे लोग
मकान मालिक ब्रह्मपाल शर्मा ने बताया कि दिन में वह मॉक डि्रल में शामिल हुआ था। रात ढाई बजे पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। जब ट्रक ने उसके मकान में टक्कर मारी तो उसका पूरी मकान पूरी तरह से हिल गया। आवाज ऐसी थी कि जैसी उसके मकान पर कोई बम गिर गया है। टक्कर के लगने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।