मुख्य मार्ग पर जाम के चलते वाहनों की लंबी लाईन। (मवाना)
मवाना। मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली का टायर फटने से दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। टायर बदले जाने के बाद ही आवागमन सुचारू हो सका। मंगलवार को दोपहर 11 बजे के आसपास मुख्य मार्ग पर मीर मोहम्मद की कोठी के निकट सामान से लदी ट्राॅली का टायर फट गई। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क पर ही खड़ी हो गई। इस कारण एक साइड से ही वाहन निकल पा रहे थे। जिससे जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हस्तिनापुर मार्ग पर थाने से आगे तक और मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड पुलिस चौकी से आगे तक वाहनों की लाइन लग गई। मात्र पांच मिनट के रास्ते को पार करने में लगभग पौन घंटे का समय लग रहा था। जाम की स्थिति देख पुलिस सड़क पर उतरी, लेकिन आवागमन ट्राॅली का टायर बदले जाने के बाद ही सामान्य हो सका। लगभग दो घंटे तक मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
मुख्य मार्ग पर जाम के चलते वाहनों की लंबी लाईन। (मवाना)