फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तारों की चिंगारी से पत्ती से लदी ट्राॅली में लगी आग

विज्ञापन
पत्ती से लदी  ट्राली में लगी आग। (बहसूमा)
विज्ञापन
बहसूमा (मेरठ)। एलटी लाइन के तारों से निकली चिंगारी से पत्ती से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में फिरोजपुर रजबहे की गूल (माइनर) पर बृहस्पतिवार दोपहर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर चालक ने जैसे-तैसे ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मामूली रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मीरापुर निवासी अफजाल ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह फिरोजपुर रजबहे की पटरी से पत्ती से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर मीरपुर जा रहा था। रास्ते में किसान रतन सिंह निवासी मोहम्मदपुर शकिस्त के नलकूप के पास गूल की पटरी से गुजर रही एलटी लाइन से उठी चिंगारी से पति से लदी ट्राॅली में आग लग गई। वह कुछ समझता कि पत्ती से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली धू-धू कर जल उठी। ट्रॉली जलकर राख हो गई। अफजाल ने भागकर जान बचाई। इस दौरान वह मामूली रूप से झुलस गया। खेतों में काम कर रहे किसान शोकिंद्र, संजीव व सुंदर प्रधान ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। किसानों ने बताया कि फायर ब्रिगेड सूचना के बाद भी आग बुझाने नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें